होम
परिचय
हमारा दृष्टीकोण
कार्यकारी निदेशक की ओर से
मैन्युफैक्चरिंग आधार
क्वालिटी नीति
मील पत्थर


 

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की ओर से

भारत के प्रमुख सरकारी उपक्रम संस्थान, 
एचएमटी में आपका स्वागत है।

हमारा भारत सरकार का एक सरकारी उपक्रम हैं जो विभन्न क्षेत्रों जैसे मशीन टूल्स, घड़ियां, ट्रैक्टर्स, प्रिंटिंग मशीनरी, डाई कास्टिंग एवं प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीनरी, मेटल फार्मिंग प्रोसेस आदि इंजीनियरिंग सामान के निर्माण में जुटा है।

 हमने 1953 में छोटे स्तर पर शुरुआत की थी लेकिन हमारा ध्येय बड़ा था

आधुनिक औद्योगिक भारत के निर्माण के लिए मूल मशीनों का निर्माण करना।

आजादी के बाद एकल उत्पाद, एकल यूनिट कंपनी से प्रगति कर बीसवीं सदी के अंत तक हम एक बृहत समूह के रुप में उभरे हैः

  • भारत के विभन्न राज्यों में कई एक निर्माणी यूनिटों का फैलाव
  • एक बृहत एवं विस्तृत उत्पाद श्रृंखला
  • विश्व के 38 देशों में विपणन विस्तार
हमारे इंजीनियरों के दल ने ब्राण्ड इक्विटी निर्मित किया है जो इसके प्रतीक है किः-
  • मशीन टूल्ज़ से निर्माता की ओर
  • कृषिकों के लिए ट्रैक्टर्स
  • देश-विदेश के असंख्य लोगो के लिए घड़ियां

इन वर्षो में एचएमटी से 12 देशों के 36 सहोद्योगियों, जो कि कारोबार के अपने संबंधित क्षेत्र के अग्रणी हैं, से जानकारी और पूछताछ की है।
हमारी सभी यूनिटों को आईएसओ 9001 प्रमाणिकता प्राप्त है।
हमारे विपणन और सेवाई नेटवर्क ने पूरे भारत में अपना फैलाव किया है और दिन प्रति दिन के विपणन रुख से अपने आप को अवगत रखा है और ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है।

हम अपना निर्यात पूर्णतया स्वामित्वाधीन अनुषंगी, अर्थात् एचएमटी (इंटरनेशनल) लिमिटेड के जरिए करते हैं जिनका पूरे विश्व में एजेंसी नेटवर्क फैला है।

हमारा निगमित मुख्यालय बेंगलौर में स्थित है जो नीतिपूरक योजनाएं, नीतियां और कार्यक्रम को तैयार करता है और हमारी विभन्न अनुषंगियों के साथ उनके कार्यान्वयन की देख-भाल करता है।
आशा है, यहां दी गई जानकारी आपके लिए हितकर और उपयोगी होगीं।

हमारी वेबसाईट में पधारने के लिए धन्यवाद ।

शुभकामनाओं सहित,

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
एचएमटी लिमिटेड


cmd
श्री ए वी कामत
अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक