होम
परिचय
हमारा दृष्टीकोण
अध्यक्ष की ओर से
मैन्युफैक्चरिंग आधार
क्वालिटी नीति
मील पत्थर


 

कार्यकारी निदेशक की ओर से

 प्रिय मित्र ,

एचएमटी लिमिटेड के ट्रैक्टर व्यापार समूह की वेबसाइट पर आपका स्वागत है। मुझे आशा है कि आपको यहाँ उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी।

भारत की हरित क्रान्ति ने एचएमटी को ट्रैक्टर उद्योग में एक मुख्य कम्पनी के रुप में उभरने के लिए प्रेरित किया ताकि हरित धन को समेटा जा सके। एचएमटी ने चैकोस्लोवाकिया की कम्पनी जो ज़ीटर ब्राण्ड के मालिक हैं के  सहयोग से ट्रैक्टरों का निर्माण 1971 में आरम्भ किया। पहले एचएमटी ने हरियाणा में स्थित पिंजौर में 25 एचपी के ट्रैक्टरों का निर्माण किया। कम्पनी नें  लघु उद्योगो को प्रेरित करने की सचेत निति अपनाई  और 25 एचपी के ट्रैक्टर का स्वदेशीकरण केवल 5 वर्ष की अवधि में किया गया, साथ-साथ डिज़ाईनिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं स्थापित की गई।  । इन में से कई लघु इकाईयाँ मानव प्रयास और उद्यम के सफल उदाहरण है। इन वर्षों में, एचएमटी ने 25 एचपी से लेकर 75 एचपी के ट्रैक्टरों का निर्माण किया ताकि किसानों को अच्छी टैक्नोलॉजी कम दामों पर उपलब्ध हो सके।

 उत्सर्जन एवं सुरक्षा के सख्त मानको को प्राप्त करते हुए एचएमटी ट्रैक्टर कई अतिरिक्त विशेषताओं से सुसज्जित है। निरंतर नवाचार हमारे लिए जीवन की राह है और तदनुसार कई नए मूल्य युक्त उत्पादों की श्रृंखला को जल्द ही हम ला रहे है।

 उत्कृष्टता का सफर निरन्तर जारी है । न केवल कम्पनी के लिए बल्कि हमारे व्यापार सहयोगियों के लिए विकास और समृद्धि के लिए एक नए युग के लिए हमने महत्वकांक्षी व्यापार की योजना बनाई है। मैं आपको इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए के लिए आमंत्रित करता हूँ।


शुभकामनाएँ,

 
प्रकाश शरण
कार्यकारी निदेशक




edt

श्री प्रकाश शरण
कार्यकारी निदेशक