![]() ![]() ![]() ![]() |
|
होम परिचय हमारा दृष्टीकोण अध्यक्ष की ओर से कार्यकारी निदेशक की ओर से मैन्युफैक्चरिंग आधार क्वालिटी नीति मील पत्थर |
परिचय
एचएमटी वह नींव थी जिसकी
परिकल्पना भारत के औद्योगिक विकास के लिए की गई थी। इसकी स्थापना 1953 में
मशीन
टूल के विकास- जो औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण घटक है- के लिए की गई।एचएमटी
ने इंजीनियरिंग के
विभिन्न क्षेत्रों में अपना कदम सफलतापूर्वक रखा और इस विविधीकरण में
एचएमटी का
ट्रैक्टर व्यापार समूह अग्रणी रहा। 1971 से एचएमटी ट्रैक्टर समूह
ने एचएमटी
को एक मजबूत संगठन बनाने में अपना लगातार योगदान दिया। वर्तमान में, एचएमटी
ट्रैक्टर समूह एचएमटी होल्डिंग कम्पनी का भाग है। एचएमटी
ट्रैक्टरः कृषक यंत्रीकरण की शक्ति भारत के कृषि यंत्रीकरण के परिचालक एचएमटी
ने अपना पहला 25
एचपी का ट्रैक्टर चैकोस्लोवाकिया की मोटोकोव कम्पनी के सहयोग से हरियाणा
राज्य में
पिंजौर स्थित प्लांट से निकाला। भारत की परिस्थितियों में 25 एचपी
ट्रैक्टर की
सफलता को देखते हुए, 25 एचपी ट्रैक्टर का स्वदेशीकरण केवल पाँच साल की
अवधि में
किया गया।
हरियाणा
प्रदेश के पंचकूला जिले में स्थित पिंजौर में जून 1971 में ट्रैक्टर
प्रोजैक्ट
स्थापित किया गया। इस मुख्य यूनिट में 20,000 इंजन एवं ट्रैक्टरों के लिए
फाउंडरी,
असेम्बली, मैन्युफैक्चरिंग एवं टैस्टिंग सुविधा उपलब्ध है। इसके
अतिरिक्त आन्ध्रप्रदेश के हैदराबाद में एक
असेम्बली यूनिट भी है। ट्रैक्टर यूनिट आई एस ओ 9001 के क्वालिटी मानक के
लिए
प्रमाणित है। |